{"_id":"62556a3338ed016eca5a0679","slug":"seven-people-drowned-while-bathing-in-ganga-in-mirzapur-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में हादसा: गंगा में स्नान करते समय सात लोग डूबे, छह लोगों को बचाया गया, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में हादसा: गंगा में स्नान करते समय सात लोग डूबे, छह लोगों को बचाया गया, एक की मौत
Tue, 12 Apr 2022 05:31 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 12 Apr 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
drown
बिहार से मिर्जापुर के विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने आए सात मित्र गंगा घाट पर स्नान करते समय डूबने लगे। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने छह को सुरक्षित बाहर निकाला। एक की अस्पताल में मौत हो गई। बिहार के बक्सर के सिविल लाइन सोनी पट्टी से मंगलवार की सुबह कुछ लोग दर्शन पूजन करने आए थे।
विज्ञापन
सभी लोग विंध्य क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर मंगलवार की दोपहर घाट पर सामान रखने के बाद गंगा स्नान करने के लिए नदी में उतरे। स्नान करते समय 100 मीटर दूर भैरव घाट पर करीब दो घंटे तक स्नान करते रहे। इसी दौरान लोग अचानक डूबने लगे। घाट पर मौजूद सोना मिश्रा ने सभी लोग को डूबते देख शोर मचाया।
विज्ञापन
इसके बाद वहां मौजूद गोताखोरों ने 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं रोहित गुप्ता (24) डूब गया। गोताखोरों ने 15 मिनट के अंदर युवक को बाहर निकाला और पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन