फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven arrested in case of blade attack on young woman for refusing religious conversion

Mirzapur News: धर्म परिवर्तन से मना करने पर युवती पर ब्लेड से हमले के मामले में सात गिरफ्तार

Tue, 09 Dec 2025 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested in case of blade attack on young woman for refusing religious conversion
युवती को ब्लेड मारने के मामले में गिरफ्तार सात आरोपी। स्रोत-  पुलिस
मिर्जापुर। धर्म परिवर्तन कर शादी से मना करने पर पांच दिसंबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग कुरैश नगर निवासी अब्दुल उर्फ सैफ ने घर में घुसकर युवती पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार को पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया।
अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने फरार अब्दुल पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने आरोपी के घर की पैमाइश की। वहीं, अब्दुल की गिरफ्तारी न होने पर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता के भाई ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन पर अब्दुल उर्फ सैफ धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने घर में घुसकर ब्लेड से गले पर कई वार कर दिए थे। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश कर रही है। रविवार रात में उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि आरोपी अब्दुल के जीजा रुस्तम खां निवासी कुरैशनगर रामबाग, गुलाम साबिर उर्फ कल्लू निवासी गौसनगर थाना करैली जनपद प्रयागराज, बहन शमायरा उर्फ धन्नो, शायरा, चाचा कल्लू उर्फ निजामुद्दीन निवासी कुरैशनगर रामबाग, मुन्ना उर्फ बदरूद्दीन निवासी कुरैशनगर रामबाग, अब्दुल का दोस्त वारिस उर्फ गोलू निवासी कुरैशनगर रामबाग को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed