फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Setback for passengers traveling from Mirzapur to Jammu and Sambalpur; two trips each cancelled.

Mirzapur News: मिर्जापुर से जम्मू और संबलपुर जाने वाले यात्रियों को झटका, दो-दो फेरे निरस्त

Wed, 05 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Setback for passengers traveling from Mirzapur to Jammu and Sambalpur; two trips each cancelled.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मिर्जापुर होकर चलने वाली संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस के चार फेरे निरस्त कर दिए गए हैं। इससे मिर्जापुर से जम्मू और संबलपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि गाड़ी संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 6 और 8 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस 9 और 11 अक्तूबर को प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी। इसके अलावा नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (20818) और पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477) का मार्ग भी बदला गया है, लेकिन इनका मिर्जापुर, विंध्याचल या चुनार स्टेशन से सीधा संबंध नहीं है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ नंबर 139 या एनटीईएस ऐप पर ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed