फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seeing all four brothers embrace, eyes welled up with tears, and the spectators were emotionally moved.

Mirzapur News: चारों भाइयों को गले मिलते देख सजल हुए नयन, दर्शक हुए भाव विभोर

Sat, 25 Oct 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Seeing all four brothers embrace, eyes welled up with tears, and the spectators were emotionally moved.
पड़री श्री रंगारंग रामलीला समित द्वारा निकाली गई भारतमिलाप का फोटो, स्रोत संवाद - फोटो : जिला अस्पताल में रोगी को बाहर से दवा लेने के लिए लिखी गई पर्ची।
पड़री। श्री रंगारंग राघवेंद्र रामलीला समिति की तरफ से बृहस्पतिवार की देर शाम भरत मिलाप का भव्य झांकी निकाली गई। पड़री बाजार में निकले भरत मिलाप में एक से बढ़कर एक आकर्षित झांकियां निकाली गई। जो पड़री बाजार के विभिन्न गली और मोहल्लों से होकर रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान चारों भाईयों को आपस में गले मिलते देखकर लोगों के नयन सजल हो उठे।
विज्ञापन

झांकियों में राम दरबार, शंकर पार्वती, दुर्गा, काली आदि देवी देवताओं के साथ ही साथ राम, लक्ष्मण, सीता, भरत शत्रुध्न की मनोहारी झांकियां देख दर्शक भाव विभोर हो गए। जगह जगह लोगों द्वारा आरती, पुष्प वर्षा कर पूजन अर्चन किया। भरत मिलाप का नेतृत्व कर रहे रामलीला के संयोजक अजय ओझा तथा प्रबंधक बंशीधर ने बताया कि रामलीला समिति द्वारा 35 वर्ष बाद भव्य भरत मिलाप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय लोगों ने भरत मिलाप को भव्यता प्रदान करने में काफी सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य सोहन जायसवाल, गुड्ड तिवारी, दीपेश मिश्रा, अरविंद मोदनवाल, सिद्धार्थ सिंह बसंत लाल शेठ, अर्जुन सिंह, धीरू अग्रहरी, पिंटू अग्रहरी,पिंटू ओझा आदि ने पात्र की भूमिका में रहे। समिति संयोजक व प्रबंधक की तरफ से सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed