फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Security arrangements during festivals must be watertight: ADG

त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था रहे चाक-चौबंद: एडीजी

Thu, 01 Oct 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements during festivals must be watertight: ADG
मिर्जापुर। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा ने बुधवार को पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। आगामी नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव की जानकारी ली। जनशक्ति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को पूरा करने, जीपीएफ पासबुक और रजिस्टर अपडेट रखने तथा शाखा प्रभारियों को अपने कार्य की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने यूपी-112 के रिस्पांस टाइम, जनसुनवाई और आईजीआरएस मामलों, सीसीटीएनएस पर लंबित विवेचनाओं, ई-साक्ष्य एप, ई-समन और साइबर अपराधों की रोकथाम की समीक्षा की। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और चिह्नित माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को कहा। बैठक में अधिकारियों से निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील पुलिसिंग की अपेक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई। एडीजी ने मादक पदार्थ, अवैध व अपमिश्रित शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों, एंटी रोमियो टीम और महिला बीट आरक्षियों को गांवों व मोहल्लों में जन चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed