फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Secret of pasture land files opened on the complaint of villagers

ग्रामीणों की शिकायत पर खुल रहा चारागाह जमीन की फाइलों का राज

Sun, 12 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Secret of pasture land files opened on the complaint of villagers
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के कलवारी गांव स्थित गुरुदेवनगर आश्रम के कब्जे वाली चारागाह के नाम से विवादित जमीन की दफन फाइलों का राज ग्रामीणों की शिकायत पर खुलने लगा है। इसी तरह मामला गरम होने पर तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश निर्देश पर सन 2008 में मड़िहान तहसील में नियुक्त उप जिला मजिस्ट्रेट कैलाश नाथ सिंह के सहयोग से नायब तहसीलदार ने जांच के बाद हेराफेरी करने वाले सेवामुक्त अधिकारियों समेत बाबा के खिलाफ चुनार कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन मामला दब गया। उस समय ग्रामप्रधान भी चुप्पी साध लिए थे। कहा जा रहा हैं कि जिस समय तहसील के अभिलेखों में हेराफेरी की गई थी। उस समय उपजिलाधिकारी एके श्रीवास्तव व नायब तहसीलदार जिलाधारी लाल श्रीवास्तव व बाबा विवेकानंद दोहथा वाराणसी की मिलीभगत का आरोप माना जाता है। चर्चा तो यह भी थी कि मुकदमा दर्ज होने के समय तीनो धरती छोड़ चुके थे। चारागाह की जमीन पर अनाधिकार कब्जे को लेकर ग्रामीण व आश्रम के बाबा पक्ष में न्याय को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार की दोपहर विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों के आक्रोश का सामना पुलिस - प्रशासन को करना पड़ा। लगभग तीन सौ ग्रामीणों ने पूरे प्रशासनिक टीम का घेराव कर लिया था। हालांकि कि दोनो पक्षों को एक बार फिर तहसील मुख्यालय वार्ता के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed