{"_id":"617afdc19cf5c554c738f18f","slug":"scorched-woman-dies-relatives-jammed-mirzapur-news-vns6198342108","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार थाना क्षेत्र के नागरपुर मुहल्ले में तीन सप्ताह पूर्व हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसी महिला की बृहस्पतिवार को भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने स्टेशन बाजार मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। परिजनों ने मुआवजे दिए जाने और तार को हटाए जाने की मांग की। एक घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
क्षेेत्र निवासी बिंदु देवी (50) पत्नी रामजी बिंद तीन अक्टूबर की सुबह छत साफ कर कूड़ा फेंक रही थीं। उसी दौरान मकान के पास से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिवार के लोग उनका इलाज अदलहाट स्थित एक निजी चिकित्सालय में करा रहे थे। इलाज के दौरान 25 दिन बाद बृहस्पतिवार की भोर में उनकी मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने महिला का शव स्टेशन बाजार मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर तहसीलदार अरुण कुमार गिरि व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग मौके पर विद्युत निगम के अधिकारी को बुलाये जाने, मकान के करीब स्थित हाईटेंशन तार को हटाने व पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। लगभग एक घंटे बाद तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर सरकारी सहायता राशि दिलाई जाएगी। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।