फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scooty rider going to Sakteshgarh Ashram dies, one injured

Mirzapur News: सक्तेशगढ़ आश्रम जा रहे स्कूटी सवार की मौत, एक घायल

Sun, 22 Mar 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider going to Sakteshgarh Ashram dies, one injured
स्वामी अड़गड़ानंद के दर्शन के लिए सक्तेशगढ़ जा रहे थे दोनों, अज्ञात ने मारी टक्कर, दोनों रिश्ते में थे साढ़ू
विज्ञापन

नरायनपुर, मिर्जापुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव के सामने शनिवार सुबह आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। स्कूटी चला रहा युवक घायल हो गया। दोनों रिश्ते में साढ़ू थे। सक्तेशगढ़ के स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम दर्शन करने जा रहे थे।

चंदौली के नसीरपुर निवासी रवि प्रकाश मौर्या (27) बताया अपने साढ़ू राजेश मौर्या (30) निवासी ग्राम पौनी थाना सकलडीहा चंदौली को स्कूटी पर बैठाकर सक्तेगशगढ़ आश्रम में स्वामी अड़गड़नंद के दर्शन करने के लिए लेकर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे बरईपुर गांव के सामने पहुंचा कि पीछे से तेज रफ्तार आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों लोग स्कूटी सहित डिवाइडर में टकरा गए। हेलमेट पहने होने से दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी। लेकिन साथ बैठे राजेश मौर्या का सिर डिवाइडर में टकराकर फट गया। हादसे में मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही नरायनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल रवि प्रकाश मौर्या के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश मौर्या के परिवार को एक पुत्र और एक पुत्री है। राजेश घर पर सिलाई का कार्य करता था। पिता श्यामलाल मौर्या हैं। थानाध्यक्ष अदलहाट अजय सेठ ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed