{"_id":"6b05ebef3402572aea09060a","slug":"science-awareness-program-from-november-27-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-165561-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम 27 नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम 27 नवंबर से
Wed, 25 Nov 2026 01:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में जिले में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम 27 नवंबर को शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचौखरा मड़िहान में होगा।
पांच दिसंबर को अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा में, 12 दिसंबर को बालिका विद्यालय के लिए स्वस्थ जीवन व स्वच्छता के लिए कार्यक्रम दिवंगत काशी राम बालिका इंटर कॉलेज में, 17 दिसंबर को स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ जीवन के लिए वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम केवलापत्ती बैजनाथ माध्यमिक विद्यालय परस बंधा चुनार में व 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया विंध्याचल में व 28 फरवरी 2027 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन करने की स्वीकृति जिलाधिकारी ने दी है। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, समाचार पत्र-पत्रिकाओं की कतरन प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी छात्रों को जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।