फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scam in Jal Jeevan Mission scheme, investigation should be done

जल जीवन मिशन योजना में घोटाला, की जाए जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Scam in Jal Jeevan Mission scheme, investigation should be done
मिर्जापुर में जल जीवन मिशन में प्रदेश सरकार द्वारा घोटाला किए जाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता मटका लेकर आए थे। जिसे फोड़ने को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर आकर मटके को फोड़ा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष व्यासमुनि तिवारी ने कहाकि पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में जल जीवन के क्रियान्वयन में हजारों करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये का आवंटन हुआ। इस योजना में मंत्री से लेकर अधिकारी तक घोटाले में शामिल हैं। जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहाकि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर पानी पहुंचाने के लिए सप्लाई का कार्य जिस कंपनी को दिया गया है, उस कंपनी का भ्रष्टाचार करने और खराब पाइप बनाने का इतिहास रहा है। सेना के द्वारा इस कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। जिला महासचिव सागर पाल ने कहाकि घोटाले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed