{"_id":"64b4fc043f9875be5f002f3e","slug":"sawan-special-on-the-second-monday-of-sawan-shiva-devotees-thronged-the-pagodas-performed-jalabhishek-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan Special: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा शिव भक्तों का रेला, जलाभिषेक कर किया दर्शन पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Special: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा शिव भक्तों का रेला, जलाभिषेक कर किया दर्शन पूजन
Mon, 17 Jul 2023 02:00 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 17 Jul 2023 02:00 PM IST
सार
नगर के बरिया घाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, श्री तारकेश्वर महादेव, भोलेनाथ मंदिर भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। इसी तरह 96 क्षेत्र के बाबा बदेवरा नाथ, हलिया क्षेत्र के कोटार नाथ मंदिर व शिवपुर स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा शिव भक्तों का रेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के दूसरे सोमवार को नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मंगला आरती के बाद भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन व जलाभिषेक का सिलसिला दिनभर जारी रहा। गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्नान ध्यान के बाद पुरुष महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर बेलपत्र, भांग धतूर मदार पुष्प चढ़ाकर दूध व गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sawan Special: श्रीराम ने की थी बूढ़ेनाथ महादेव में शिवलिंग की स्थापना, वन जाते समय यहां किया था विश्राम