फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sapa organised vikash diwas

केक काटकर मनाया विकास दिवस

Mon, 16 Mar 2015 12:55 AM IST
mirzapur bureau
mirzapur bureau Updated Mon, 16 Mar 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
sapa organised vikash diwas
समाजवादी पार्टी की सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर रविवार को सपाजनों ने विकास दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने लोहिया टस्ट में 13 पौंड का केक काटकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। वहीं जिले भर में कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया और मिठाई वितरण कर खुशियां मनाई गई। लोहिया ट्रस्ट पर सुबह से ही जश्न का माहौल रहा।  
विज्ञापन

विकास दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने महज तीन वर्षों के अंदर प्रदेश सरकारों के इतिहास को बदलने का काम किया है। चुनाव पूर्व किए गए वादों को सरकार ने पूरा किया। साथ ही सभी वर्गों के लिए  अनेकों योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता के पूर्ण समर्थन से पुन: समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। संचालन     जिला उपाध्यक्ष चौधरी श्यामनारायण यादव ने किया।      इस दौरान देवी प्रसाद चौधरी, रमाशंकर पटेल, रामजी मौर्या, जिला प्रवक्ता रमेश ओझा, सुभाष पटेल, सलीम बादशाह, अजय यादव, बब्बू     लाल यादव, अब्दुल्ला खॉं, विजयबाबू मिश्रा, विजयशंकर प्रजापति, अर्चना    गुप्ता, दुर्गा प्रसाद सिंह, रविन्द्र सोनकर, साहू यादव, शंकर बिन्द, सुमित्रा मिश्रा, नान्हक सिंह, विमलावती विश्वकर्मा, धनन्जय सिंह यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed