फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Santnagar and Rajgarh police station in-charges who arrived late in the resolution day were marked absent

Mirzapur News: समाधान दिवस में देर से पहुंचे संतनगर और राजगढ़ थाना प्रभारी को किया गैरहाजिर

Tue, 23 Jul 2024 05:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Santnagar and Rajgarh police station in-charges who arrived late in the resolution day were marked absent
मिर्जापुर। जिले की सभी चारों तहसीलों में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। मड़िहान में उप जिलाधिकारी सुबह 10:20 बजे तहसील सभागार में पहुंचे और पहुंचते ही उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगवा ली। उस समय तक संतनगर तथा राजगढ़ थाना प्रभारी नहीं पहुंचे थे। उनको उन्होंने उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस पर कुल 612 प्रार्थना प्रत्र दिए गए। इसमें से 62 का मौके पर निपटारा गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन की पैमाइश, कब्जा आदि जुड़े मामलों समेत 170 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर 24 का निपटारा किया गया। इस दौरान एएसपी सिटी नितेश सिंह, एसडीएम सदर आसाराम वर्मा आदि मौजूद रहे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के टटहाई रोड निवासी श्रीनाथ सोनी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सिटी विकास खंड स्थित इंटवा की जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। साथ ही उनको व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने उनकी तथा परिजनों की जानमाल की सुरक्षा की मांग की। शिकायती पत्र में एक पूर्व सांसद के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। चुनार तहसील में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से चेराकेपुरा रैपुरिया निवासी शिवचंद आदि ने शिकायत की कि गांव के ही कुछ लोग खड़ंजा पर पशु बांध रहे हैं। इससे कीचड़ हो रहा है। उन्होंने ग्राम सभा की लगभग पांच बिस्वा भूमि पर कब्जा किए जाने की भी शिकायत की। अहरौरा खासडीह निवासी बाबूलाल ने शिकायत की कि अहरौरा नगर पालिका में तैनात कर्मी ने फर्जी बैनामा के आधार पर गृहकर रजिस्टर में शिकायतकर्ता के मकान पर किसी दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज करा दिया है। कैलहट निवासी मनोज कुमार साहनी ने शिकायत की कि गांव के ही सुभाष सिंह से भूमि का बैनामा कराया है, लेकिन निर्धारित आराजी नंबर का बैनामा न करके दूसरे आराजी नंबर का बैनामा कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने 22 प्रार्थना पत्रों के निपटारे के लिए टीम गठित की और मंगलवार को सुबह 10 बजे तक शिकायतों का निपटारा कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 161 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर छह का निपटारा हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह आदि मौजूद रहे। मड़िहान में अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 101 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर एक का भी निपटारा नहीं हो पाया। उप जिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार हेमंत कुमार बिंद आदि मौजूद रहे। लालगंज तहसील में अपर जिलाधिकारी भू राजस्व सत्य प्रकाश सिंह तथा उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 180 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर इनमें से आठ प्रार्थना पत्रों का निपटारा किया गया। इस दौरान छानबे विधायक रिंकी कोल, तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय, सीओ अमर बहादुर, नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed