फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sandeep Academy won the final with Anjaneya's half century.

Mirzapur News: अंजनेय के अर्ध शतक से संदीप एकेडमी ने जीता फाइनल

Thu, 01 Feb 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Academy won the final with Anjaneya's half century.
कछवां। नगर पंचायत स्थित गांधी स्टेडियम में चल रहे सुघर बांसा देवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अंजनेय की धुआंधार बैटिंग की बदौलत संदीप एकेडमी कछवां ने बुधवार को फाइनल मैच जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच मथुरा और संदीप एकेडमी कछवां के बीच 20-20 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर क्रिकेट एकेडमी कछवां पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मथुरा की टीम 117 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी संदीप एकेडमी कछवां की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और मैच जीत गई। अंजनेय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पांच छक्कों और चार चौकों की मदद शानदार 56 रन की पारी खेली। रोशन ने भी उनका अच्छा साथ दिया और छह चौकों की मदद से 42 रन की पारी खेली। कछवां के बल्लेबाज अंजनेय को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमन को दिया गया। इससे पहले समापन समारोह के मुख्य अतिथि हरेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। इस दौरान गुड्डू सिंह, शमीम खान, धर्मराज सिंह, शिव शंकर सिंह, सर्वेश सिंह, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed