फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sample of 31, 59 report negative

31 का लिया गया सैंपल, 59 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Fri, 22 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sample of 31, 59 report negative
मिर्जापुर। जिले के लिए शुक्रवार का दिन कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या के हिसाब से राहत भरा रहा। शुक्रवार को कोई नया संक्रमित सामने नहीं आया। शुक्रवार केे 59 लोगों कर रिपोर्ट आई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। इस पर स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली। 31 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें जिगना में मृत अधेड़ का सैंपल लिया गया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। इसमें तीन ठीक होकर चले गए है। 23 एक्टिव केस है। जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में बीते शनिवार से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली जा रही थी। शनिवार को सात, रविवार को एक, सोमवार को चार, मंगलवार को छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी। बुधवार को संक्रमित की संख्या में इजाफा नहीं हुुआ। गुरुवार को एक संख्या बढ़ी थी। शुक्रवार का दिन भी राहत भरा रहा। शुक्रवार को 31 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें 14 लोहंदी में क्वारंटीन किए गए लोग है। इसके अलावा विंध्याचल स्वास्थ्य केंद्र और जिगना में एक मृत का सैंपल लिया गया। 59 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें भदोही निवासी एक बालक की मौत के बाद सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा कछवां और सागरपुर के संक्रमितों के परिवार का सैंपल निगेटिव आया है। जिले से अब तक 934 लोगों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

मुंबई से लौटे अधेड़ की मौत, लिया गया सैंपल
जिगना। थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में गुरुवार की देर शाम को बीमारी के चलते मुंबई से लौटे अधेड़ की मौत होने पर शुक्रवार को उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। परिजनों ने लाकडाउन का पालन करते हुए शव का अंतिसंस्कार कर दिया है। क्षेत्र के गोगांव गांव निवासी 52 वर्षीयराधारमण दुबे शनिवार को अपने परिजनों के साथ अपनी निजी बस से मुम्बई से घर आए थे। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम क्वारंटीन किया था। परिजनो के अनुसार मृतक सूगर, बीपी के मरीज थे। बुधवार से उनकी तबियत खराब हुई तो निजी चिकित्सक को दिखाया तो डाक्टर ने ब्लड जांच कराया। उसमें टाइफाईड निकला। गुरुवार को शाम अधिक तबियत खराब होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए। जहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जिगना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिया। शुक्रवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने म़ृतक का सैंपल लेने के बाद शव को अंतिम संस्कार कराया। निर्देश दिया कि जब तक रिपोर्ट नहीं आती है, परिवार के लोग दूसरों के संपर्क में ने आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

743 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
पड़री। क्षेत्र के कपसौर स्थित शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में बनाये गए कोरोना जांच सेंटर पर शुक्रवार को 561 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तीन शिफ्ट में सरकारी वाहन से आने वाले 561 महिला व पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी पड़री वीके पंकज ने बताया कि सरकार के साधनों द्वारा जितने भी लोग आ रहे है। उनका स्वास्थ्य परीक्षण महाविद्यालय पर कराया जा रहा है। 182 लोगों का पड़री स्वास्थ्य केन्द्र व शिवलोक महाविद्यालय पर 561 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। शुक्रवार को कोई भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
लेवल थ्री के अस्पताल में लग रहा 10 वेंटिलेटर
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर में बने क्वारंटीन सेंटर में बन रहे लेवल थ्री के कोरोना अस्पताल में 10 वेंटिलेटर को इंस्टाल किया जा रहा है। डा. नीलेश ने बताया कि कोरोना मरीजों के लिए लेवल थ्री के अस्पताल की मंजूरी मिलते ही विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान में ट्रामा सेंटर को लेवल थ्री अस्पताल बनाने के लिए वहां पर क्वारंटीन किए गए लोगों को लोहदी कलां स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर भेज दिया गया है। यहां पर 40 बेड लेवल थ्री अस्पताल बनाया गया है। इसमें 10 वेंटिलेटर स्थापित किया जा रहा है।

जिले में 10 हाट स्पाट
मिर्जापुर। जिले में इस समय 10 स्थान हाट स्पाट जोन है। इसमेें कछवां डीह, पड़री का महेवा, चील्ह का सागरपुर, जमालपुर का जफरपुरा, पड़री का पचेवरा व इमरती, देहात कोतवाली का खजुरी गांव और नकहरा, छानबे ब्लाक के परमानपुर व राजगढ़ ब्लाक का लालपुर नौडिहा गांव को हाट स्पाट बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed