फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Entrepreneurs to receive support through loans

Mirzapur News: 43.17 करोड़ के कर्ज से उद्यमियों को मिलेगा संबल

Fri, 18 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs to receive support through loans
मंडल स्तरीय एमएसएमई मेगा क्रेडिट कैंप नगर विधायक के साथ मौजूद टूलकिट के लाभार्थी।-संवाद।
विश्वकर्मा जयंती पर बृहस्पतिवार को पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में मंडल स्तरीय एमएसएमई मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित हुआ। इसमें विंध्याचल मंडल में विभिन्न योजनाओं के तहत 43.17 करोड़ रुपये के ऋण प्रस्तावों की स्वीकृति व वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैंप में विभाग और विभिन्न बैंकों के 25 स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र से प्रशिक्षित परंपरागत दर्जी और हलवाई कारीगरों को टूलकिट दी गई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई। एलडीएम आनंद कुमार झा ने लाभार्थियों को ऋण व स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया और औपचारिकताओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस दौरान सीडीओ विशाल कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह सहित भदोही व सोनभद्र के एलडीएम और विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed