फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Salary of two engineers stopped, four asked for clarification

दो अवर अभियंताओं का रोका वेतन,चार से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 03 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Salary of two engineers stopped, four asked for clarification
मिर्जापुर। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड का 9.46 पर औचक निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी सुशील कुमार पहुंचे तो छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी से जवाब मांगने के लिए कहा।
विज्ञापन

कार्यालय की उपस्थिति पंजिका के अनुसार अवर अभियंता राजेश कुमार सिंह एवं आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इन दोनों के द्वारा कार्यालय न आने की सूचना उपलब्ध नहीं है। जिलाधिकारी ने उन दोनों का एक दिन का वेतन अदेय करने का निर्देश दिया। कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका के अनुसार श्यामलाल प्रशासनिक अधिकारी, चंद्र प्रकाश सिंह वरिष्ठ सहायक, राम जतन कनिष्ठ लिपिक एवं शशिकान्त सोनकर अमीन अनुपस्थित रहे। इन चारों कर्मचारियों से तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्यालय परिसर में कोविड-19 हेल्पडेस्क स्थापित है, परंतु वहां पर न कोई कर्मचारी था न ही हेल्पडेस्क का बोर्ड-बैनर लगाया गया। जिलाधिकारी के पूछने पर एक कर्मचारी ने आलमारी से थर्मल स्कैनर मशीन लाई। जिससे टेंपरेचर की नाप कराने पर मशीन खराब मिली। जिलाधिकारी ने तत्काल थर्मल स्कैनर मशीन सही कराने के साथ ही हेल्पडेस्क पर बोर्ड बैनर लगवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सफाई संतोषजनक मिली परंतु कार्यालय परिसर की और सफाई कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed