फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Salary of seed warehouse in-charge stopped, adverse entry to ADO AG

Mirzapur News: बीज गोदाम प्रभारी का रोका वेतन, एडीओ एजी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 07 Dec 2024 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Salary of seed warehouse in-charge stopped, adverse entry to ADO AG
राजगढ़। विंध्याचल मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक अशोक कुमार उपाध्याय ने शुक्रवार को पटेहरा में निर्माणाधीन कृषि कल्याण केंद्र एवं राजकीय कृषि बीज भंडार का निरीक्षण किए। बीज गोदाम की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि बीज वितरण से प्राप्त धनराशि को चालान के माध्यम से जमा किया गया था। लेकिन चालान प्रभारी ने उसे पेश नहीं किया। इस पर उन्होंने ने बीज गोदाम प्रभारी का वेतन तत्काल प्रभाव से रोके जाने का आदेश दिया। ठीक प्रकार से देखरेख न किए जाने पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कृषि कल्याण केंद्र के निरीक्षण में मौके पर 80 प्रतिशत कार्य तो पूरा मिला लेकिन पर्श आदि का काम अधूरा मिला। इस पर उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया। राजकीय कृषि बीज गोदाम पहुंचे संयुक्त कृषि निदेशक ने गोदाम प्रभारी से बीजों की उपलब्धता एवं वितरण आदि के बारे में जानकारी लिए। उन्होंने राजकीय कृषि बीज भंडार का दो दिनों में में सत्यापन कर जिला कृषि अधिकारी से रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद संयुक्त कृषि निदेशक गोपलपुर पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कैंप का भी औचक निरीक्षण किए। पंचायत सहायक मौके पर उपस्थित मिले लेकिन लेखपाल गायब रहे। शिविर में शुक्रवार को 52 किसानों का पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed