फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Salary of five including two officers found absent

अनुपस्थित मिले दो अधिकारी सहित पांच का रूका वेतन

Sat, 05 Dec 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Salary of five including two officers found absent
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम सुशील कुमार पटेल। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दो अधिकारी व तीन अन्य कर्मचारी मौके पर अनुपस्थित थे। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए अवगत कराएं। साथ ही उनका एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बिना किसी सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक के भी अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी को बताया गया कि वह विधायक से मिलने गए हुए हैं। लेखाधिकारी दो व तीन दिसंबर को अवकाश पर थे लेकिन चार दिसंबर को भी वह नहीं आए। उनको कोई सूचना भी नहीं आई। इसी प्रकार सहायक लेखाधिकारी संतोष तिवारी के बारे में बताया गया कि वह अक्टूबर से ही अनुपस्थित हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा मास्क न लगाये जाने पर भी जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए न केवल फटकार लगाई गई,बल्कि चेताया गया कि आगे ऐसा पाया गया तो कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed