फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sailor oppose againt ban of yatch

नावों के संचालन पर रोक के विरोध में नाविक सड़क पर

Fri, 31 Mar 2017 12:26 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Fri, 31 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मेले में नावों के संचालन पर जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक के विरोध में नाविकों ने बृहस्पतिवार को चामुंडा देवी के पास रात नौ बजे सड़क  जाम कर दी।  बाद में नगर विधायक के समझाने पर रात 11.30 बजे जाम समाप्त किया।
विज्ञापन


 नाविकों का कहना था कि प्रशासन नाव संचालन के लिए परमिशन जारी करे। जाम की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी देहात दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाविकों को समझाने का प्रयास किया पर प्रदर्शनकारी अड़े रहे। बाद में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व भाजपा के नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी भी धरनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


नेताओं ने प्रशासन से बात करने के बाद नाविकों से कल तक समस्या का हल निकलवाने का भरोसा दिया। इसके बाद रात साढ़े ग्यारह बजे धरना समाप्त हो गया। नाविकों ने चेतावनी दी कि शुक्रवार दोपहर तक प्रशासन ने नावों के संचालन की अनुमति नहीं दी वे प्रशासन के साथ सहयोग करना बंद कर देंगे। धरने में  राम लाल साहनी, महेंद्र निषाद, पिंटू निषाद, भोला निषाद, लालबहादुर निषाद, मालती देवी, रेखा, ऊषा कौशल्या आदि मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed