फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sagar, gold medalist in shot put, felicitated.

Mirzapur News: गोला प्रक्षेप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सागर का सम्मान

Wed, 14 Oct 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sagar, gold medalist in shot put, felicitated.
राजकीय हाईस्कूल भुईलीखास में सागर को सम्मानित करते प्रधानाचार्य डॉ० अगस्त मुनि उपाध्याय।-सोशल म - फोटो : 1
अदलहाट। मेहनत और लगन के दम पर राजकीय हाईस्कूल भुइली खास के छात्र सागर ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग के गोला प्रक्षेप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

सोमवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सागर को मंगलवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. अगस्त मुनि उपाध्याय ने सम्मानित किया। सागर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल भुइली खास के लिए यह सत्र उपलब्धियों भरा रहा है। विद्यालय के 13 छात्र-छात्राओं का विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हो चुका है। शारीरिक शिक्षा शिक्षक सौरभ केसरी के मार्गदर्शन में बीते दो वर्षों में 45 से अधिक खिलाड़ी राज्य स्तर और 20 से अधिक छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना चुके हैं। सागर की उपलब्धि पर शिक्षक राजू मौर्य, प्रह्लाद सिंह, अरविंद यादव और शिर्पकास पटेल सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed