फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sadhvi's body found in closed room of ashram, fear of murder

Mirzapur News: आश्रम के बंद कमरे में मिला साध्वी का शव, हत्या की आशंका

Fri, 23 Jun 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi's body found in closed room of ashram, fear of murder
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर स्थित निष्काम सेवा आश्रम की उत्तराधिकारी साध्वी भूज्योति उर्फ भूमिका देवी का शव बृहस्पतिवार की रात उनके कमरे से मिला। कमरा बाहर से बंद था। दुर्गंध आने पर लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वाॅड व फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़कर बेड पर पड़े शव को बाहर निकाला। दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि साध्वी की हत्या की गई है।
विज्ञापन


निष्काम सेवा आश्रम ट्रस्ट की स्थापना स्वामी वामनानंद ने किया था। स्वामी वामनानंद का निधन लगभग 12 वर्ष पहले हो गया था। आश्रम परिसर में ही उनकी समाधि बना दी गई थी। आश्रम की कुछ जमीन रोड में अधिग्रहीत भी हुई थी। इसके मुआवजा की बड़ी धनराशि सरकारी खजाने में जमा है। आश्रम की जमीन पर भूमाफिया नजर टिकी हुई थी। स्वामी वामनानंद के निधन के बाद भूमिका देवी (60) ट्रस्ट का संचालन करने लगीं। भूमिका देवी आश्रम में अकेली रहती थीं। आश्रम की लगभग 40 बिस्वा जमीन है, जिसकी कीमत लगभग पांच करोड़ है। उसे लेकर वाद न्यायालय में चल रहा था। भूमिका देवी लगभग एक माह से लापता थीं। उनका मोबाइल फोन बंद चल रहा था। आश्रम के ठीक सामने गुमटी में कई दुकानदारों को किराये पर बसा रखा था। उन दुकानदारों ने बताया कि कई दिन से भूमिका देवी का पता नहीं चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम आश्रम से दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध आने पर लोग पास गए तो कमरा बाहर से बंद मिला। जिज्ञासा वश कमरे की खिड़की से देखा तो शव पड़ा मिला। जिससे दुर्गंध आ रही थी। शव दिखाई देने पर लोगों ने अदलहाट पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिह, सीओ चुनार उमाशंकर सिह, प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट विजय चौरसिया, अहरौरा थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह, जमालपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार, चौकी इंचार्ज नरायनपुर राकेश राय , डाग स्क्वाॅड, फोरेंसिक व एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के सामने दरवाजे का ताला तोड़कर बेड पर पड़े शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। न्यायालय में चले आश्रम की जमीन के विवाद व साध्वी का कमरा बाहर से बंद होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि निष्काम सेवा आश्रम के कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पर खिड़की से झांक कर देखा गया तो महिला का शव पड़ा था । दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजे पर लगा ताला तोड़ कर शव को निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की आशंका पर कहा कि दरवाजा बाहर से बंद मिला तो लग रहा था कि हत्या की गई होगी। बाकी मामले के जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed