फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rushed for the sake of victory in the Olympics

ओलंपिक में जीत की खातिर दौड़े

Sat, 06 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 06 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rushed for the sake of victory in the Olympics
दौड़ लगाते बच्चे
 ब्राजील की राजधानी रियो डी जिनेरो में शुक्रवार से आरंभ हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की स्वर्णिम सफलत की कामना को लेकर श्री सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्था द्वारा रन फार रियो और रैली का आयोजन किया गया। रैली को डीजी भ्रष्टाचार आरएन सिंह और उनकी पत्नी शशि सिंह ने  झंडी दिखा कर रवाना किया। बच्चों ने दौड़ लगाई और खेलो और जियो, रन फार रियो के नारे लगाये।
विज्ञापन



ओलंपिक में भाग लेने के लिए गए भारतीय दल को शुभकामना देने के लिए आयोजित रैली में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। रैली श्री सत्यनारायण सिंह खेल संस्था से रवाना हुई जो कछवां थाना चौराहा से क्रिश्चियन अस्पताल के रास्ते से होते हुए केवटान वार्ड, जमुआ चौराहा,दर्जीयान वार्ड, साईं मंदिर होते हुए पंडित रामकिंकर उपाध्याय विद्यापीठ पर पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन


रैली में क्रिश्चियन स्कूल और पंडित लोकपति त्रिपाठी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भागीदारी की। रैली सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। रैली में स्पोर्ट्स एथारिटी आफ इंडिया के कोच वेद प्रकाश यादव, कुश्ती कोच रामनरेश यादव, वॉलीबाल कोच अवधेश कुमार, एएन पांडेय, दलश्रृंगार अवस्थी, अजीत कुमार, देवेन्द्र राय, ओमप्रकाश सिंह, रमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed