फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rs 47 lakh released for 11 PM Shri Vidyalayas of the district

Mirzapur News: जिले के 11 पीएम श्री विद्यालयों के लिए 47 लाख रुपये जारी

Tue, 13 Feb 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Rs 47 lakh released for 11 PM Shri Vidyalayas of the district
मिर्जापुर। जिले के 11 पीएम श्री परिषदीय विद्यालयों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 47 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस धनराशि से चयनित विद्यालयों में जल्दी ही निर्माण के काम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के 1806 परिषदीय विद्यालयों में से 11 विद्यालयों का चयन पीएम श्री योजना के लिए किया गया है। चयनित विद्यालयों में विकास कार्य कराकर उनको आदर्श विद्यालय बनाने की योजना है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से योजना की कुल लागत का 25 प्रतिशत अर्थात 47 लाख रुपये जारी किए गए हैं। पूरी योजना की लागत 117.33 लाख रुपये है। इसके तहत चयनित विद्यालयों में 11 दिव्यांग शौचालयों के निर्माण की योजना है। ताकि दिव्यांग विद्यार्थियों को असुविधा न हो। इसके साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षकों की भी तैनाती की जाएगी। चयनित विद्यालय में से सात में बाल वाटिका बनाने की भी योजना है। जिसमें औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही छह विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा का निर्माण कराया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि जो विद्यालय इस योजना के तहत लिए गए हैं, वे किसी भी तरह से अपूर्ण न रहें। उनको हर हाल में आदर्श विद्यालय बनाने की योजना है, ताकि उसमें पढ़ने वाले बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि धनराशि प्राप्त हो गई है। विद्यालयों में शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed