{"_id":"6a15f7ca43a5b04b5a02ff70","slug":"roster-not-followed-power-cuts-exceeding-four-hours-in-urban-and-rural-areas-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-154235-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रोस्टर का पालन नहीं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है चार घंटे से ज्यादा की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रोस्टर का पालन नहीं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है चार घंटे से ज्यादा की कटौती
विज्ञापन
- मड़िहान में 18 घंटे का दावा पर 14 घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की आपूर्ति भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। जिले में बिजली निगम के तय रोस्टर का पालन नहीं हो रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती हो रही है।
नगर में मंडल मुख्यालय होने के कारण 24 घंटे विद्युतापूर्ति का आदेश है लेकिन यहां भी प्रतिदिन दो से चार घंटे की कटौती हो रही है। हालांकि निगम के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि कोई फॉल्ट आ जाता है तो शटडाउन जरूर लिया जाता है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर है जिसमें अधिकतम 14 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। नगर में सोमवार की रात वासलीगंज, सिविल लाइन, घंटाघर, बसनहीं बाजार सहित स्टेशन रोड, महुवरिया आदि मोहल्लों में कई बार बिजली की कटौती हुई।
मड़िहान: क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि पीने के पानी के लिए भी ग्रामीणों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार जहां गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है, वहीं मड़िहान क्षेत्र में मुश्किल से 14 घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है। संतोष मौर्य, मोनू चौरसिया, रिंकू, दिलीप सिंह, भोला सिंह, लालबहादुर, रमेश विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा और डब्लू आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। अवर अभियंता जगजीवन राम ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफॉर्मर गर्म होकर खराब हो जा रहे हैं। साथ ही रोस्टिंग के नियमों का पालन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -