फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   roof of school collapse mirzapur

जर्जर विद्यालय की छत गिरी

Sun, 16 Feb 2020 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
roof of school collapse mirzapur
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के महेवा घाट प्राथमिक विद्यालय के कक्ष की छत रविवार को अचानक धराशायी हो गई। जोरदार आवाज के साथ जब छत गिरी तो आसपास के लोग भयभीत हो गए । लोगों ने ईश्वर को धन्यवाद दिया कि रविवार होने की वजह से अवकाश था नहीं तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस विद्यालय के निर्माण में काफी गड़बड़ी थी। जिस कक्ष की छत गिरी उसमें पहले से ही दरार पड़ी हुई थी। विभाग व प्रशासन की अनदेखी से यह घटना हुई। आसपास के ग्रामीण व उस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक सहमे हुए हैं। छत गिरने के तुरंत बाद ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीतू व प्रधान छबीले यादव का कहना है कि वह कक्ष निष्प्रयोज्य था और वहां पर पढ़ाई नहीं होती थी। वहां पर ताला बंद था। लेकिन ग्रामीणों का आरोप था कि उस कक्ष का प्रयोग किया जाता था। वहां पर बच्चे खेलते- कूदते भी थे। हालांकि सत्य क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आ सकेगा लेकिन जिस प्रकार यह घटना हुई वह दिल दहलाने वाली है और व्यवस्था के ऊपर एक प्रश्नचिन्ह भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed