फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Roadways bus wheels stalled

रोडवेज बस के पहिए ठप

Fri, 01 May 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 01 May 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus wheels stalled
सड़क दुर्घटना के कानून में बदलाव करने पर रोडवेज बस के चालकाें ने गुरुवार को बस का पहिया ठप कर हड़ताल शुरु कर दी। कहा कि नये कानून से चालकाें परिचालकाें को काफी परेशानी होगी साथ ही उनके परिवार के लोग भूखाें मरने के कागार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


इसलिए इस कानून को तत्काल वापस लेकर पुराने कानून को लागू किया जाए। बस का संचालन ठप होने से सोनभद्र, इलाहाबाद, जौनपुर, बनारस समेत अन्य स्थानाें के यात्रियाें को वाहन के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर बाद पहुंचे एआरएम ने पुलिस की सहायता से धरना दे रहे चालकों को उठवाया। 

मिर्जापुर रोडवेज में कार्यरत करीब 250 चालक परिचालक गुरुवार की सुबह छह बजे ही रोडवेज बसाें के पहिए को रोक कर हड़ताल पर चले गए। हड़ताल से  73 बसाें का संचालन प्रभावित रहा जबकि सात बसें चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन प्रभावित होने से जौनपुर, बनारस, इलाहाबाद, सोनभद्र, समेत अन्य स्थानाें पर जाने के लिए बस पकड़ने रोडवेज परिसर पहुंचे यात्रियाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे छोटे बच्चाें को धूप में लेकर वाहन की तलाश में इधर उधर भटकने को महिलाएं विवश रहीं।

यात्री पैदल ही जौनपुर एवं बनारस जाने के लिए शास्त्री सेतु और रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।  चालकाें ने कहा कि केंद्र सरकार ने यातायात समेत सड़क दुर्घटनाओं के कानून में संशोधन करने का प्रावधान बनाया है।

इससे अब दुर्घटना होने पर चालकाें को छह माह की जगह तीन वर्ष से दस वर्ष तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा नियमों को तोड़ने पर हजाराें रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ सकता है।

 सरकार द्वारा किए गए कानून के संशोधन से उनकी रोजी रोजी पर असर पड़ेगा साथ ही उनके परिवार के बच्चे भूखाें मरने लगेंगे।

कहा कि अनजाने में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन केंद्र सरकार के इस नियम से लोग गाड़ी चालाना बंद कर देंगे इससे रोजगार में कमी आएगी।

दोपहर तक अधिकांश बसाें का परिचालन ठप होने की जानकारी होने पर एआरएम आरके उपाध्याय ने चालकाें से हड़ताल समाप्त कर बस ले जाने के लिए कई बार कहा लेकिन चालक नहीं माने।


दोपहर करीब दो बजे वह पुलिस के साथ पहुंचे। चालकाें से कहा कि उनकी हड़ताल अवैध है। इसे लेकर एआरएम एवं चालकाें के बीच  नोकझाेंक हुई। कटरा कोतवाल ने चालकों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed