फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Roadways bus collides with parked bus, 20 injured

Mirzapur News: खड़ी बस में टकराई रोडवेज बस, 20 घायल

Mon, 24 Feb 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with parked bus, 20 injured
मिर्जापुर। कटरा कोतवाल क्षेत्र के नटवा के पास रविवार को प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही रोडवेज बस चालक को झपकी आने पर उसने खड़ी निजी बस में टक्कर मार दिया। हादसे में रोडवेज बस में सवार यात्री घायल हो गए। 20 लोगों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया। निजी बस खाली थी ।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश और सोनभद्र के श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। सुबह 11 बजे रोडवेज बस 40 से अधिक सवारियों को लेकर वापस आ रही थी। बस चालक को नींद आ रही थी। बस में चालक के पास बैठे देवरिया के बरियापुर थाना क्षेत्र के माड़ीपार निवासी आनंद शुक्ला ने बताया कि वह सोनभद्र एनटीपीसी में टेक्निशीयन है। वह अपने साथी प्रमोद गुप्ता निवासी कुशीनगर और धीरेंद्र त्रिपाठी निवासी रीवां के साथ ट्रेन से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे।
विज्ञापन

वह सुबह 11 बजे रोडवेज की बस से तीनों साथी लौट रहे थे। बस चालक को नींद आ रही थी। उसे बस रोककर पानी पीने और मुंह धोने की बात कहा गया, पर वह नहीं माना। वह गुटखा खाया। थोड़ी देर बाद ही नटवा के पास खड़ी श्रद्धालुओं के निजी बस में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बस में कोई सवार नहीं था। हादसे में बस में सवार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कटरा कोतवाल अजित सिंह ने बताया कि खड़ी निजी बस में सरकारी बस ने टक्कर मार दिया। 20 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed