फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seepage stopped; Lower Khajuri Weir filled to the brim.

Mirzapur News: सीपेज बंद, लबालब हुआ लोवर खजुरी वियर

Mon, 14 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Seepage stopped; Lower Khajuri Weir filled to the brim.
- 6743 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा भरपूर पानी, सीपेज से गंगा में बहकर बर्बाद हो रहा था पानी
विज्ञापन


मिर्जापुर। मुख्यालय से सटे लोवर खजुरी वियर में सीपेज से हो रही पानी की बर्बादी पर अब रोक लग गई है। पुनरोद्धार का मुख्य काम पूरा होने के बाद वियर पानी से लबालब हो गया है। इससे खरीफ के साथ रबी सीजन में भी इससे जुड़ी नहरों और माइनरों को पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ 6743 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई को मिलेगा।

मरम्मत से पहले वियर में सीपेज से बड़ी मात्रा में पानी रिसकर बह जाता था। यह पानी खजुरी नदी के रास्ते गंगा में पहुंचकर बर्बाद हो रहा था। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से नहरों पर निर्भर किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। सीपेज दूर होने के बाद अब वियर में पानी संरक्षित रहेगा और नहरों के जरिए खेतों तक पहुंचाया जा सकेगा। मिर्जापुर नहर प्रखंड के अवर अभियंता नावेंद्र सिंह ने बताया कि लोवर लेफ्ट और लोवर राइट खजुरी नहर और उनसे जुड़ी माइनरों से बरकछा, शाहपुर, इंदरपुर, चिंदलिख, राजपुर, अर्जुनपुर, खजुरी, रमईपट्टी, भरुहना, बर्जीमुकुंदपुर, करनपुर, नेवढ़िया, कोटवां, मोहनपुर, देवरी, झिंगुरा समेत कई गांवों के खेतों की सिंचाई होती है।
विज्ञापन

कोट
मुख्य सीपेज का कार्य पूरा हो गया है। कुछ काम अभी शेष हैं, जिन्हें बारिश समाप्त होने के बाद कराया जाएगा।
प्रमोद कुमार,अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed