फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road construction began after an inquiry by the SDM three years later.

Mirzapur News: तीन साल बाद एसडीएम की जांच के बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण

Thu, 09 Jul 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Road construction began after an inquiry by the SDM three years later.
- भटवारी, बड़ौही और गोरगी के पास दो किलोमीटर हिस्सा अधूरा था, सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

हलिया। लालगंज-हलिया-जड़कुड़ मार्ग (एनएच-135ए) पर करीब तीन वर्षों से बंद पड़ा सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य बुधवार को प्रशासनिक पहल के बाद दोबारा शुरू हो गया। उपजिलाधिकारी की स्थलीय जांच के बाद निर्माण एजेंसी ने मौके पर मशीनें लगाकर अधूरे हिस्से में कार्य शुरू कर दिया।
महाकाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने तीन वर्ष पहले सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया था, लेकिन काश्तकारों और वन विभाग की आपत्तियों के चलते भटवारी, बड़ौही और गोरगी गांव के पास करीब दो किलोमीटर हिस्से का निर्माण अधूरा रह गया था। इससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी। आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


भटवारी ग्राम प्रधान राजेश मौर्य ने जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अजीत कुमार ने मंगलवार को कानूनगो, लेखपाल और चकबंदी कर्मियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए और राजस्व अभिलेखों का मिलान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद बुधवार को निर्माण एजेंसी ने अधूरे हिस्से में सड़क निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने लंबे समय बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर राहत जताई और सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed