फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   road accident on Sonbhadra highway Scorpio collides with car Maha Kumbh devotees injured

UP : सोनभद्र हाइवे पर दर्दनाक हादसा..., कार से टकराई महाकुंभ से लाैट रही स्कॉर्पियो; 12 श्रद्धालु घायल

Mon, 10 Feb 2025 10:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 10:40 AM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर-सोनभद्र हाइवे पर हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां डाॅक्टरों ने एक महिला की हालत गंभीर बताकर ट्राॅमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया।

विज्ञापन
road accident on Sonbhadra highway Scorpio collides with car Maha Kumbh devotees injured
मिर्जापुर-सोनभद्र हाइवे पर दर्दनाक हादसा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Road Accident in UP Today : महाकुंभ प्रयागराज से लौट रही स्नानार्थियों की स्कॉर्पियो व एक कार में सोमवार की भोर चार बजे आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों के 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


हादसे में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

श्रद्धालु तीन दिन पूर्व गढ़वा झारखंड से प्रयागराज संगम स्नान करने गए थे। सोमवार की भोर में विंध्याचल दर्शन कर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर लूस गांव के पास एक कार से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में स्कॉर्पियो में बैठे आठ लोगो में मनीता देवी (40),  शिवम (26), साक्षी (27), मनोज (43), आशा (58), राजन (21), अंशु (18) निवासी गढ़वा, झारखंड व बोलेनो सवार संगम प्रयागराज जा रहे पांच लोगो में फूलमती (50), नंदकिशोर (40), राजेंद्र (50), राजन कुमार (35), कीर्ति देवी (27), वर्ष निवासी सिंघोडा (झारखंड) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार पर शिखर ढाबा पर रुके दूसरे श्रद्धालुओं ने दौड़कर दोनों घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। ढाबा के संचालक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ एंबुलेंस के माध्यम से भिजवाकर भर्ती कराया। 

हादसे में एक महिला फुलमनी की हालत गंभीर होने व एक पैर टूट जाने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य का इलाज सीएचसी राजगढ़ में किया जा रहा है।


थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि दुर्घटना के सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को राजगढ़ अस्पताल भिजवाने के बाद बाधित मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग को दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को साइड करा कर रास्ता चालू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed