{"_id":"67baae0c35eee752cc06b1f0","slug":"road-accident-in-mirzapur-three-workers-died-unknown-vehicle-ran-them-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में तीन मजदूरों की माैत : अज्ञात वाहन ने राैंदा, एक-एक कर थम गईं सांसें; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में तीन मजदूरों की माैत : अज्ञात वाहन ने राैंदा, एक-एक कर थम गईं सांसें; परिजनों में कोहराम
Sun, 23 Feb 2025 10:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:41 AM IST
सार
तीनों युवक अपने काम से घर लाैट रहे थे। इस बीच, अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। आसपास के लोग जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते, उसकी माैत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विकास और शिवपूजन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident in Mirzapur : मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित ऊसरापर (पथरौरा) पर बीती रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। गस्त पर निकली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी गई। खबर लिखे जाने तक दो युवकों की शिनाख्त हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अदलहाट थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी शिव पूजन (22) पुत्र राजकुमार और विकास (20) पुत्र मिठाई अपने एक एक अन्य परिचित के साथ कौड़ियांकला से रात करीब एक बजे पैदल ही घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में उसरापर (पथरौर) के पास किसी अज्ञात वाहन ने तीनों युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक मजदूरी करते थे। वे अपने-अपने काम से कर घर लौट रहे थे। सीओ मंजरी राव मौके पर पहुंच जांच में जुट गई थीं।
विज्ञापन