फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road accident in Mirzapur old woman dies after being hit by highway, two youths injured

मिर्जापुरः हाईवा की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, दूसरी जगह दो युवक हुए घायल

Thu, 01 Jul 2021 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Mirzapur old woman dies after being hit by highway, two youths injured
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मिर्जापुर जनपद स्थित बाईपास त्रिमुहानी नरायनपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर हाईवा की चपेट में आने से दवा लेकर घर जा रही वृद्ध महिला की मौत हो गई। चालक रेलवे ओवर ब्रिज पर हाईवा को खड़ा कर फरार हो गया। महिला की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के बेगपुर निवासी 60 वर्षीय लाल बीवी पत्नी कल्लू अंसारी का कुछ दिन पूर्व हाथ फ्रैक्चर हो गया था। इसी के इलाज के लिए महिला नरायनपुर आई थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद घर जा रही थी। तभी बाईपास त्रिमुहानी नरायनपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से लाल बीवी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक हाईवा को रेलवे ओवर ब्रिज पर खड़ा कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही चौकी इंचार्ज नरायनपुर संजय सिंह मौके पर पहुंच कर हाईवा को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका को चार पुत्र व एक पुत्री हैं। एक पुत्र की शादी करना बाकी था। पति की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी।
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पट्टीकला स्थित फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बृहस्पतिवार की सुबह सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रहे बाइक सवार पट्टीकला स्थित फ्लाईओवर के पास ट्रक की चपेट में आ गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पड़े प्रेम शर्मा (30) निवासी रामपथरा थाना कर्मा जिला सोनभद्र व मनोज (28) निवासी कर्मा सोनभद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed