फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   road Accident in mirzapur four youths going to Vindhyachal timple two died two in critical condition

UP Accident: विंध्याचल जा रहे चार युवकों को ट्रैक्टर ने कुचला, दो की मौत, दो घायल, गंभीर; वाहन छोड़ चालक भागा

Tue, 27 May 2025 12:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 27 May 2025 12:32 PM IST
सार

Accident News: यूपी के मिर्जापुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो युवकों की जान ले ली। वाराणसी से चार युवक मंगलवार की सुबह विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। इससे पहले दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
road Accident in mirzapur four youths going to Vindhyachal timple two died two in critical condition
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accidetn in Mirzapur: मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के चुनार घाट वाराणसी राज्य मार्ग 74 पर बसारतपुर बालू ठेका के पास सोमवार की देर रात डेढ़ बजे के ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर की बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


वाराणसी जनपद के थाना लालपुर क्षेत्र के अनौली छोटालालपुर गांव निवासी विशाल विश्वकर्मा (25), विक्की पटेल (23), दीपक विश्वकर्मा (24), लल्लू पटेल (25) के साथ सोमवार की रात को बाइक से विंध्याचल दर्शन करने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन


74 हाइवे पर बसारतपुर बालू ठेका के ओवरलोड वाराणसी की ओर जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर अदलपुरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। चारों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले गई। जहां डाक्टर ने विशाल विश्वकर्मा और विक्की पटेल को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रुप से घायल दीपक विश्वकर्मा और लल्लू पटेल को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को अदलपुरा पुलिस चौकी पर खड़ा कराया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत हो गई और दो लोग घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed