फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ritika Pandey becomes Block Education Officer for a day.

Mirzapur News: रितिका पाण्डेय बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी

Wed, 14 Oct 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ritika Pandey becomes Block Education Officer for a day.
एक दिन के लिए रितिका बनी खंड ​शिक्षा अ​धिकारी, संवाद - फोटो : 1
कछवां। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। इस क्रम में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछवां की कक्षा आठ की छात्रा रितिका पाण्डेय को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनमें नेतृत्व की भावना विकसित करना। उन्हें भविष्य में विभिन्न प्रशासनिक व जिम्मेदार पदों पर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में रितिका पाण्डेय को शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक दायित्वों तथा विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था के महत्व से परिचित होने का अवसर मिला। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इस अवसर पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed