फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rinke Cole got the lead after the 15th round, remained intact till the end

Mirzapur News: 15वें राउंड के बाद रिंकी कोल को मिली बढ़त, अंत तक रही बरकरार

Sun, 14 May 2023 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rinke Cole got the lead after the 15th round, remained intact till the end
मिर्जापुर। छानबे विधान सभा उपचुनाव में मतगणना के दौरान दस चक्र तक सपा की कीर्ति कोल बढ़त बनाए रहीं। इसके बाद 11वें राउंड में भाजपा-अपना दल एस प्रत्याशी ने मामूली बढ़त बनाई जरूर परंतु अगले ही राउंड में वे सपा प्रत्याशी से पीछे हो गईं। इसके बाद 15वें चक्र से रिंकी कोल को बढ़त हासिल हुई जो आखिरी तक बरकरार रही।
विज्ञापन

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। प्रथम चक्र की मतगणना से ही कीर्ति कोल ने रिंकी पर बढ़त हासिल कर ली। इससे जहां सपा समर्थकों में खुशी औक अद एस प्रत्याशी के समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई। एक के बाद एक चक्र की गिनती आगे बढ़ती गई और इसी के साथ कीर्ति कोल के वोटों का अंतर भी बढ़ता गया। फिर आया 11वां चक्र। इसमें कीर्ति को 25943 मत और रिंकी को 26010 वोट मिले। इसके साथ ही गठबंधन की प्रत्याशी 67 मतों से आगे हो गईं। लेकिन अगले ही चक्र में फिर रिंकी कोल, कीर्ति से वोट में पिछड़ गईं। 13वें चक्र में अंतर 4150 वोट तक पहुंच गया। गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक देवी देवता को मनाने लगे। इस बीच 14वें राउंड में अंतर कम होकर 150 पर पहुंच गया। इसके बाद 15वें चक्र में रिंकी कोल 483 मदों से आगे हो गईं और 19वें राउंड में अंतर एक हजार के पार पहुंच गया। रिंकी कोल की यह बढ़त आखिरी तक बनी रही और परिणाम अपना दल प्रत्याशी रिंकी कोल के पक्ष में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed