फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Restoration of the old pension encompass teachers

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों का धरना

Fri, 05 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Restoration of the old pension encompass teachers
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देते शिक्षक।
 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में माध्यमिक शिक्षकों ने गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीआईओएस फूलचंद्र यादव    को पत्रक सौंप कर पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

मांगें पूरी  न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकोें के हितों की अनदेखी कर रही है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन के आह्वान पर शिक्षक मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने मांग किया कि पुरानी पेंशन नीति को लागू किया जाए। जिला मंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि नई पेंशन नीति से शिक्षकों का काफी नुकसान हो रहा है। प्रसून पुजारी ने कहा कि नई पेंशन नीति शिक्षक और कर्मचारी विरोधी है।
विज्ञापन


मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों में न्यूनतम वेतन 26 हजार को आधार मान कर संशोधन किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों की भंाति अनुदानित स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा प्रदान  की जाए। माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशकों को संविदा शिक्षक के रूप में और व्यावसायिक शिक्षकों को शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए। इस दौरान राहुल सिंह, रघुराज सिंह, राजेश कुमार, सतीश             कुमार आदि शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed