{"_id":"5ebd6dd48ebc3e909214969c","slug":"report-of-the-infected-woman-s-husband-came-negative-27-others-sample-sent-for-test-mirzapur-news-vns524863217","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित महिला के पति की रिपोर्ट आई निगेटिव, 27 का भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित महिला के पति की रिपोर्ट आई निगेटिव, 27 का भेजा सैंपल
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुंबई से लौट कर आई कछवां के पीर खा मोहल्ला निवासी महिला के संक्रमित पाए जाने पर बाद उसके परिजनों का सैंपल भेजा गया। जांच में उसके देवर और पुत्र की रिपोर्ट संक्रमित आई थी। पति और दूसरे देवर की रिपोर्ट लंबित थी। गुरुवार को उसके पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गुरुवार को सिर्फ एक ही रिपोर्ट आई है। अब तक 684 लोगों का सैंपल भेजा गया है। गुरुवार को 27 सैंपल भेजा गया। इसमें 535 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। 149 सैंपल का रिपोर्ट आना बाकी है।
चार मई को परिवार के साथ मुंबई से लौटी कछवां के पीर खां वार्ड निवासी महिला की रिपोर्ट सात मई को कोरोना पाजिटिव आई। महिला के साथ मुंबई से लौटने वाले आठ का सैंपल भेजा गया था। सभी को उसके परिवार वालों के रिपोर्ट का इंतजार था। नौ मई को संक्रमित महिला की दो बेटियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। 10 मई को महिला के देवर और पुत्र की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। आठ मई को सैंपल होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आ गई, पर पति और दूसरे देवर की रिपोर्ट लंबित थी। गुरुवार को उसके पति की रिपोर्ट निगेटिव आई। गुुरुवार को मंडलीय अस्पताल में गैर प्रांत से आए आठ संदिग्ध का सैंपल लिया गया। पड़री शेल्हर होम से 18 और जिगना में पानीपत से लौटने के बाद मृत अधेड़ का सैंपल लिया गया।
चील्ह पीएसी पर जांच के लिए लगी लाइन
चील्ह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर गुरुवार की भोर से प्रवासी मजदूर का जांच कराने के लिए लंगी लाइन लगी थी। भीड़ि के चलते थर्मल स्क्रीनिंग से जांच कर रहे डाक्टर को स्टाफ की कमी महसूस होने लगी।
विज्ञापन
करोना वायरस के कारण कामगार अपने-अपने स्थानों से वापस अपने घर की लौट रहे हैं। कामगारों को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर थर्मल स्कैनिंग के लिए भेजा जा रहा है। जांच करने ेवालों में डा. जेके जायसवाल, डा. सुधांशु, डा. अवधेश, डा. प्रीति, रागिनी पटेल आदि स्वास्थ्य कर्मी रहे। आठ मई से लेकर अब तक लगभग 1200 मजदूरों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अहरौरा। बिना अनुमति दुकान खोलकर संचालित करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार की दोपहर नगर में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि गुरुवार की दोपहर नगर के टिकरा खडंजा में अमृत केसरी व गोला कन्हैया लाल के पास बनारसी लाल द्वारा दुकान खोलकर लाक डाउन का उल्लघंन किया जा रहा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिना जांच कराए घर में रह रहे मुंबई से लौटे दंपती
हलिया। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में मुंबई से लौटे परिवार के बिना जांच कराए घर में रहने पर ग्रामीणों ने जांच कराकर क्वारंटीन कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुंबई में दंपती जिस मकान में रहते थे। वहां मकान के दूसरे कमरे में एक महिला की मौत हो गई थी। जांच पड़ताल न होने से वे दुकान संचालित कर रहे है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत किया।
कोरोना संक्रमित के साथ यात्रा करने वाले की हुई जांच
हलिया। क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी एक युवक अपने रिश्तेदार के साथ सोनभद्र से बस द्वारा मिर्जापुर आया था। उस बस में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अभिषेक जायसवाल, फार्मासिस्ट अजय कुशवाहा, एलटी अखिलेश तिवारी, किशोर कुमार ने युवक के घर पंहुचकर युवक का थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटीन करने का निर्देश दिया। वहीं रिश्तेदार हनुमना मध्यप्रदेश का निवासी होने के कारण उसकी सूचना वहां के सीएमओ को देकर युवक को होम क्वारंटीन करने के बारे में बताया गया।
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
......................
आईसोलेशन में छह पाजिटिव - महिला, महिला का पुत्र, उसका देवर, मुंबई से लौटा युवक, भदोही का युवक, सोनभद्र से आया युवक।
क्वारंटीन किए गए-50 - ( लोहंदी शेल्टर होम में ), पांच ( विंध्याचल क्वारंटी सेंटर में )