फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   remember of acharya ji

आचार्य जी को किया याद

Mon, 17 Oct 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 17 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
remember of acharya ji
नगर के रमईपट्टी में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में बोलते नरायण उपाध्याय।
आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान की ओर से रविवार को नगर के रमईपट्टी स्थित उनके पैतृक आवास पर आचार्य जी की 132 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में आचार्य जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुुुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने आचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि ने आचार्य जी के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक हिंदी रहेगी, तब तक आचार्य जी अमर रहेंगे। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार बृजदेव पांडेय ने कहा कि आचार्य जी निर्णायक आलोचना के विरोधी थे। विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि आचार्य जी हिंदी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार थे। संस्था के प्रबंधक राकेश चंद्र शुक्ल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन


गोष्ठी के दौरान अनुज प्रताप सिंह, भोलानाथ कुशवाहा, नारायण जी उपाध्याय ने भी आचार्य जी के जीवन मूल्यों के बारेे में बताया। कार्यक्रम   का संचालन सुरेश चंद्र वर्मा विनीत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित सिंह, लक्ष्मीकांत पांडेय, इरफान कुरैैैशी सहित तमाम साहित्यकार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed