फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Netaji was a true soldier who united all sections of society: Devi Prasad

सर्वसमाज को एकजुट करने वाले सच्चे सिपाही थे नेता जी : देवी प्रसाद

Sun, 11 Oct 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Netaji was a true soldier who united all sections of society: Devi Prasad
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के श्रद्धांजलि सभा व गोष्ठी में बोलते उपेंद्र तिवारी। स्रोत-
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। साथ ही, उनके पदचिह्नों पर चलकर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव सर्वसमाज को एकजुट करने वाले सच्चे सिपाही थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों, गरीबों और सभी वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने वीर सैनिकों का हौसला बढ़ाया और देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने किसानों, गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया।

उनके विचार और समाजवादी सिद्धांत पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि नेताजी ने सदैव किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की।
उन्होंने कहा कि वे नेताजी की विचारधारा और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। उनका लक्ष्य 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।
इसके लिए संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की बात कही। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, आशीष यादव, मुन्नी यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, राजेश भारती, आदर्श यादव, अभय यादव, आकाश यादव, चंदन यादव, जगदीश्वर सिंह, परवीन बानो, उपेंद्र तिवारी, जयमंगल यादव, रमेश ओझा, अंकित दुबे, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed