फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for an impartial inquiry into the deletion of voters' names.

Mirzapur News: मतदाताओं के नाम काटे जाने की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

Sun, 11 Oct 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Demand for an impartial inquiry into the deletion of voters' names.
चुनार तहसील में किसान यूनियन के सदस्य तहसीलदार को मांग पत्र सौंपते हुए। संवाद
भाकियू सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा
विज्ञापन

चुनार। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सदस्यों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र तहसीलदार ईवेंद्र कुमार को सौंपा।
सदस्यों ने मांग की कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके साथ ही पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने, प्रभावित मतदाताओं को उनके नाम हटाए जाने के कारणों की जानकारी देने और आपत्ति दर्ज कराने और अपील करने का सरल एवं प्रभावी अवसर देने की मांग की गई।

मांग पत्र में आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के पात्र मतदाताओं को विशेष सहायता उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें भी शामिल थीं। सदस्यों ने किसानों से जुड़ी अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी के नाम संबोधित मांग पत्र भी सौंपा। इस दौरान प्रह्लाद सिंह, अनिल सिंह, कंचन सिंह फौजी, बीरेंद्र सिंह, परशुराम, रामऋगार, अवधेश नारायण सिंह, जगदीश सिंह, जमुना प्रसाद और लालजी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed