{"_id":"6a70e4b605209551180d0107","slug":"relief-from-heavy-rain-late-at-night-humidity-rose-due-to-the-afternoon-sun-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-158712-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: देर रात तेज बारिश से राहत, दोपहर की धूप से बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: देर रात तेज बारिश से राहत, दोपहर की धूप से बढ़ी उमस
विज्ञापन
छानबे क्षेत्र के तिलई मौआर गांव में रविवार की रात को बारिश के बाद सोमवार को खेतों में जल भराव क
मड़िहान में सबसे अधिक 56 मिमी बारिश, धान के खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिले
मिर्जापुर। सावन के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर जिले में इंद्रदेव मेहरबान हुए। रविवार देर रात 11 बजे गरज-चमक के साथ शुरू हुई तेज बारिश सुबह नौ बजे तक रुक-रुककर होती रही। बारिश से धान के खेतों में पानी भरने पर किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं गड्ढायुक्त सड़कों पर जलभराव और कीचड़ से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गईं।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि मड़िहान में सबसे अधिक 56 मिमी, लालगंज में 55 मिमी, सदर में 50 मिमी और चुनार तहसील क्षेत्र में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रिमझिम बारिश के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद दोपहर में धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को फिर बेहाल कर दिया। कूलर और पंखे भी बेअसर नजर आए और लोग पसीने से तरबतर रहे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन 32 और 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर, रोडवेज परिसर और मंडलीय अस्पताल के सामने सड़क की पटरियों पर पानी जमा रहा। मुख्यालय से जुड़े रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग, खजुरी नदी मार्ग, वीरशाहपुर मार्ग समेत कई ग्रामीण संपर्क मार्गों पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
कोट
अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जिले के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
डॉ. शिव मंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक,ग्रामीण मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू