फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Register the names of missing voters in the list: Commissioner

छूटे मतदाताओं का सूची में दर्ज कराएं नाम : आयुक्त

Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Register the names of missing voters in the list: Commissioner
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित कार्यालय के सभागार में शनिवार को मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधियों को बताया कि वर्तमान मतदाता सूची के पुनरीक्ष के लिए विशेष अभियान चल रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि अभियान में रुचि लेकर जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उनका नाम सूची में दर्ज कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से यह भी कहा कि प्रयास करें कि कोई भी युवा न छूट पाए। उन्होेंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि इसका व्यापक व्यापक प्रचार-प्रसार स्कूलों व काॅलेजों में कराएं, ताकि कोई मतदाता मताधिकार से वंचित न रह पाए। उन्होंने बताया कि चार, पांच 25 व 26 नवंबर तथा दो व तीन दिसंबर को विशेष अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर तक तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2024 को होगा। मंडलायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल एजेंट की तैनाती करने को कहा। उन्होंने बताया कि सभी भाग संख्या पर तैनात बूथ लेबल अधिकारियों की सूची व अद्यतन टेलीफोन नंबर भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरक सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे कोई भी देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed