फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ration of candidates and supporters gathered at health centers for Kovid screening

कोविड जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्रो पर उमड़ा उम्मीदवार व समर्थको का रेला

Fri, 30 Apr 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Ration of candidates and supporters gathered at health centers for Kovid screening
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बाद शुक्रवार को कोविड जांच कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर उम्मीदवार व समर्थकों का रेला उमड़ा रहा। हर किसी में पहले जांच कराने की होड़ लगी रही। इसके लिए लोग कोविड नियमों को ताक पर रखकर धक्का मुक्की करते दिखे। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर उमड़ी भीड़ के चलते क्षेत्रीय पुलिस भी लाचार दिखी।
विज्ञापन

जमालपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड टेस्ट कराने के लिए सुबह से ही लोगों का रेला लग गया। केंद्र पर कुल 800 लोगो की थर्मल स्क्रींनिंग हुई। बढ़ती भीड़ को देख थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। चुनार, नरायनपुर विकास खंड क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में प्रत्याशी व एजेंट शुक्रवार को कोविड जांच कराने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जांच कराने के लिए सुबह से ही भीड़ स्वास्थ्य केंद्र पर जुटी रही। नंबर को लेकर कई लोगों में नोकझोंक भी हुई। पुलिस देखरेख में कुल 774 लोगों का कोविड जांचकर उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया गया। कोविड जांच के दौरान सहयोग में स्वास्थ्य कर्मी सर्वेश सिंह, धनेश, पारस यादव, अनिल पाठक आदि लगे रहे। कछवां के स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार सुबह प्रत्याशियों और एजेंटों की कोरोना जांच में स्वास्थकर्मियों को पसीने छूट गए। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ती दिखीं। जांच कराने के लिए लोग एक दूसरे को धक्का देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed