फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rare opportunity for sadhana-siddhi in Gupta Navratri: Balgovindacharya

गुप्त नवरात्रि में साधना-सिद्धि का दुर्लभ अवसर : बालगोविंदाचार्य

Wed, 22 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rare opportunity for sadhana-siddhi in Gupta Navratri: Balgovindacharya
शहरनामा की फोटो---गुप्त नवरात्र के सातवें दिन सुनाते डॉ. बालगोविंदाचार्य महराज।-संवाद।
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित विंध्याश्रम में नौ दिवसीय श्रीमद्देवीभागवत महापुराण कथा के सातवें दिन मंगलवार को कथावाचक डॉ. बालगोविंदाचार्य महाराज ने कहा कि गुप्त नवरात्रि में साधना-सिद्धि का दुर्लभ अवसर है। उन्होंने गुप्त नवरात्रि के आध्यात्मिक और तांत्रिक महत्व का वर्णन किया। यह काल मां आदिशक्ति की उपासना, मंत्र-जप और साधना-सिद्धि का दुर्लभ अवसर है। श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई देवी आराधना से साधक को विशेष आध्यात्मिक शक्ति और देवी कृपा प्राप्त होती है। श्रीयंत्र को मां त्रिपुरासुंदरी का साक्षात स्वरूप बताते हुए कहा कि शास्त्रोक्त विधि से इसकी उपासना करने पर सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। साथ ही सद्गुरु से प्राप्त मंत्र दीक्षा को साधना का आधार बताते हुए नियमित मंत्र-जप का महत्व भी समझाया। कथा में प्रतिदिन जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कथा के समापन पर मां भगवती की भव्य आरती हुई और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed