फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rape of a girl who came from Sonbhadra to harvest paddy

Mirzapur News: सोनभद्र से धान कटाई के लिए आई किशोरी के साथ दुष्कर्म

Tue, 17 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl who came from Sonbhadra to harvest paddy
शेरवां (मिर्जापुर)। सोनभद्र जनपद से जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने परिजनों साथ धान की कटाई करने आई 16 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी युवक पर दुष्कर्म, पाॅक्सो, एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव से मजदूर व परिवार के साथ धान कटाई करने के लिए किशोरी आई थी। रविवार की रात नौ बजे वह खेत में शौच करने गई थी। वहां एक युवक दो साथियाें के साथ पहुंचा। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने परिवार को जानकारी दी। परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय सरोज के अनुसार, किशोरी ने बताया कि विनीत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसके दो साथी दूर खड़े थे। किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed