फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rape of a girl by feeding her drugs, accused arrested

Mirzapur News: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl by feeding her drugs, accused arrested
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। एक युवक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए पैसे के लिए धमकी देने लगा। इस मामले में युवती ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो और फोटो को लेकर ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगा। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में जुटी थी। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को दोपहर में आरोपी तौकीर अहमद उर्फ तौकीर ऐराकी ऊर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed