फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rana Singh of Bhadohi defeated Shamsher of Kunda

Mirzapur News: भदोही के राणा सिंह ने कुंडा के शमशेर को किया चित

Mon, 18 Nov 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rana Singh of Bhadohi defeated Shamsher of Kunda
चेतगंज। कोन ब्लॉक के श्रीपट्टी गांव में रविवार को दोपहर में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे बड़ी 15 हजार रुपये की इनाम वाली कुश्ती बराबरी पर छूटी। ज्यादा इनाम वाली दूसरी कुश्ती में भदोही के राणा सिंह ने प्रतापगढ़ के कुंडा के शमशेर को चित कर 11 हजार रुपये इनाम जीत लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा 5100 रुपये इनाम की तीसरी कुश्ती बादल थापा नेपाल व जालिम राजस्थान के बीच हुई। जिसमें बादल थापा ने जालिम को पटकनी देकर 5100 रुपये की कुश्ती अपने नाम की। चौथी कुश्ती बादल थापा नेपाल व काशी पहलवान प्रयागराज के बीच हुई। जिसमें बादल थापा ने काशी के पहलवान को पटकनी देकर 5100 रुपये की कुश्ती अपने नाम की। सबसे कम इनाम वाली कुश्ती 1100 रुपये की रही। जो रतन यादव सागरपुर व पारस यादव मठिया के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। कई और कुश्ती हुई। जिसमें पहलवानों ने दांव आजमाए। रेफरी की भूमिका में मनोज यादव व लवकुश यादव रहे। मुख्य अतिथि समाजसेवी लाखन सिंह ने फीता काटकर कुश्ती दंगल की शुरुआत की। इस दौरान ग्राम प्रधान शंभूनाथ यादव, पूर्व प्रधान ओम जी यादव, रंगबहादुर यादव, मकोई यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed