मिर्जापुर। पक्का पोखरा स्थित मैदान में सद्भावना कप बैडमिंटन प्रतियोगिता का बुधवार की देर रात फाइनल मुकाबला रमेश सिंह व हीरामन और सुरेश श्रीवास्तव व जय प्रताप के बीच हुआ।
रमेश सिंह व हीरामन की जोड़ी ने 21-15 व 21-10 से फाइनल मैच जीता। मुख्य अतिथि न्यायाधीश सत्यप्रकाश को मॉर्निंग वॉक ग्रुप के लोगों ने मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। न्यायाधीश ने विजयी खिलाड़ी और अन्य को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर आशीष श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्रा, विंग कमांडर संतोष दुबे, राजेश, धर्मपाल, लव राज, सुजीत तिवारी, आशुतोष पांडेय, अभिमन्यु सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, रोहित सोनी आदि लोग मौजूद रहे।