फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rally taken out at the conclusion of the National Service Scheme camp

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के समापन पर निकाली रैली

Fri, 25 Feb 2022 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out at the conclusion of the National Service Scheme camp
रामखेलावन सिंह पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का सातवें दिन बृहस्पतिवार को समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक, संरक्षक जगदीश सिंह पटेल तथा मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख धानापुर ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

ग्राम सभा खुटारी के पंचायत भवन पर पौधरोपण तथा छात्र-छात्राओं की ओर से गांव में रैली निकालकर तथा पोस्टर, वाल राइटिंग व स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के प्रथम दिन स्वच्छता अभियान, दूसरे दिन नशा उन्मूलन, तीसरे दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चौथे दिन साक्षरता अभियान, पांचवें दिन जल संरक्षण अभियान, छठें दिन मतदाता जागरूकता अभियान तथा सातवें दिन पौधरोपण का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक/ संरक्षक डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने छात्र-छात्राओं को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने का आवाह्न किया। इस अवसर पर राजाराम पाल, रामपोष सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ वी पी यादव, सहायक कार्यक्रम अधिकारी आलोक चंद्र गुप्ता, उप प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह, अर्चना सिंह, ह्रदयेश सिंह, अमरेश मिश्र, रितेश कुमार सिंह, शिव सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed